(India)
एससी-एसटी ऐक्ट में बदलाव के विरोध में भारत बंद के दौरान भड़की हिंसा के लिए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने दावा किया है कि भारत बंद सफल होने के कारण बीजेपी डर गई है और अब दलितों पर उत्पीड़न शुरू हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेकसूर दलितों को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि भारत बंद के दौरान साजिश के तहत तोड़फोड़ और आगजनी की गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत बंद पूरी तरह सफल रहा और इस प्रदर्शन ने बीजेपी को डरा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रदर्शन के बाद बीजेपी शासित राज्यों के प्रशासन ने दलितों पर अत्याचार शुरू कर दिया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।