हिना सिद्धू ने रिकॉर्ड के साथ गोल्ड पर लगाया निशाना पति ने लगाया गले
(India) 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन अभी तक सराहनीय रहा है। छठे दिन भी भारत को कई मेडल की उम्मीद है। पांचवें दिन तक भारत ने कुल 19 मेडल जीत लिए। पांचवें दिन तक भारत के खाते में 10 गोल्ड चार सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल रहे।

महिलाओं के 25 मी. पिस्टल फाइनल में हिना सिद्धू ने 38 अंक जुटाकर गोल्ड झटककर भारत को छठे दिन का पहला मेडल दिलाया। अनु सिंह 15 अंक के साथ छठे स्थान पर रही। इसके साथ ही हिना सिद्धू ने इस स्पर्धा का कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की शूटर रही।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।