शूटिंग में एक और मेडल गोल्ड के लिए फाइनल में खेलेंगी मैरीकॉम
(DELHI, DELHI) 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के 7वें दिन भारत के खाते में एक और मेडल आया। शूटर ओम मिथरवाल ने मेंस 50 मीटर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इससे पहले वो 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भी ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। वहीं बॉक्सिंग में भी भारत के लिए एक खुशखबरी है। मैरीकॉम ने महिलाओं के 48 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में जगह बना ली है।

मैरीकॉम अब फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए फाइट करेंगी। उनके नाम अब कम से कम सिल्वर मेडल तो पक्का हो चुका है। पूरे देश को मैरीकॉम से गोल्ड मेडल की उम्मीद है। सेमीफाइनल में मैरीकॉम ने श्रीलंका की अनुषा को हराया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।