कॉमनवेल्थ गेम की गोल्डन गर्ल पूनम यादव बनेंगी मिर्जापुर की बहू
(India) ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारोत्तोलन में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली वाराणसी की पूनम यादव मिर्जापुर की बहू बनेंगी। उनकी शादी जिले के कोन ब्लॉक के मवैया गांव निवासी मिलिट्रीमैन धर्मराज यादव से तय हुई है। ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद दोनों दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधेंगे। पूनम की उपलब्धि पर मवैया गांव में भी दो दिनों से लोग मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।

पूनम के पिता कैलाश यादव ने बताया कि उनकी बेटी की शादी मवैया गांव के धर्मराज यादव से तय हुई है। धर्मराज भी खिलाड़ी रहे हैं। शादी का दिन और तारीख अभी तय होना बाकी है। पूनम के ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद शादी होगी। दोनों पक्ष इस पर राजी भी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।