आप ने कुमार विश्वास को राजस्थान प्रभारी पद से भी हटाया दीपक वाजपेयी को सौंपी कमान
(DELHI, DELHI) आम आदमी पार्टी (आप) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को कुमार विश्वास का कद और घटाते हुए अब उन्हें राजस्थान के प्रभारी पद से हटा दिया है। आप ने कुमार विश्वास की जगह दीपक वाजपेयी प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के नेता आशुतोष ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस संबंध में जानकारी दी।

आशुतोष ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने फैसला लिया है कि वो राजस्थान विधानसभा का चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। आम आदमी पार्टी ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।