फाइनल में भिडेंगी सिंधु-सायना गोल्ड और सिल्वर पक्का
(DELHI, DELHI) 21वां कॉमनवेल्थ गेम्स अपने आखिरी चरण पर पहुंच गया है। 10वें दिन भारत के लिए कई मेडल दांव पर हैं। रविवार को कुछ और मेडल इवेंट्स के बाद 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी होगी। 10वें दिन की शुरुआत मुक्केबाजी में गोल्ड मेडल के साथ हुई। मेरीकॉम ने महिलाओं के 45-48 किग्रा इवेंट में भारत को गोल्ड दिलाया।

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने महिला एकल के सेमीफाइनल मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को हराकर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। फाइनल में पीवी सिंधु का मुकाबला अपनी हमवतन साइना नेहवाल से होगा। इस तरह भारत के लिए स्वर्ण और सिल्वर मेडल पक्के हो गए हैं।

रेसलिंग में भारत के सुमित ने 125 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। सुमित ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के तैयब राजा को 10-4 से हराया था और गोल्ड मेडल के लिए उन्हें नाइजीरिया के सिनिवी बोल्टिक की चुनौती को पार करना था लेकिन चोट के सिनिवी फाइनल मुकाबले में नहीं उतर सके और गोल्ड मेडल भारत के खाते में आ गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।