गोल्ड मेडलिस्ट पूनम यादव और उनके साथियों पर हमला पुलिस ने बचाई जान
(DELHI, DELHI) 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाली वेटलिफ्टर पूनम यादव पर और उनके साथियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मामला बनारस से करीब 30 किलोमीटर दूर मुंगवार गांव का है। पूनम मुंगवार अपनी बुआ से मिलने गई थीं। पूनम यादव उनके रिश्तेदारों और उनके साथियों पर गांव के प्रधान और उसके समर्थकों ने हमला कर दिया।

पूनम और रिश्तेदारों ने भाग कर जान बचाई। प्रधान और उसके समर्थकों ने वाहनों में तोड़फोड़ की। पुराने जमीन विवाद को लेकर हुआ है बवाल। मामला थाने पहुंचा। पूनम के पिता और रिश्तेदार थाने में हैं फिलहाल। पुलिस का कहना हमने किसी तरह पूनम को बचाया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।