धौनी ने दर्द में जड़ा ऐसा छक्का कि हर कोई रह गया दंग, फैंस ने जमकर की तारीफदिल्ली की टीम अपने पिछले मुकाबले में तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर सात विकेट से हराकर जीत की पटरी पर लौट चुकी हैं। वहीं कोलकाता पहला मैच जीतने के बाद अगले दो मैच हारकर जीत की पटरी से उतर चुकी है।
दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता के सामने सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली के ओपनर जैसन रॉय को रोकने की होगी जिन्होंने पिछले मुकाबले में मुंबई के खिलाफ छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 53 गेंदों पर 91 रन की नाबाद पारी खेलकर दिल्ली को लीग में पहली जीत दिलाई थी। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की टीम लीग में अपना खाता खोल चुकी है और इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। दिल्ली के बल्लेबाज फार्म में लौट चुके हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।