नेपाल में भारतीय दूतावास के बाहर बम धमाका
(International) नेपाल में भारतीय दूतावास के दफ्तर के बाहर सोमवार देर रात बम धमाका हुआ। हालांकि, इस धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, धमाके से दफ्तर की एक दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। मोरांग के एसपी अरुण कुमार बीसी ने कहा कि धमाका इमारत के पीछे खुली जगह में हुआ जिससे दीवार को हल्का नुकसान पहुंचा। पुलिस ने बताया कि धमाके के आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
जांच अधिकारियों को नेत्रा बिक्रम चंद की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल के कार्यकर्ताओं पर इस धमाके के पीछे होने का शक है। पार्टी ने सोमवार को बिराटनगर में हड़ताल का आह्वान किया था। धमाके के बाद आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।