विराट कोहली ने अपने ही साथी सुरेश रैना को पछाड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। विराट ने मंगलवार को 92 रनों की पारी की बदौलत आईपीएल में अबतक 153 मैचों में 38 की औसत से 4,619 रन बना लिए हैं। इन रनों में उनके 4 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। सुरेश रैना दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने 163 मैचों में 33 की औसत से 4,558 रन बनाए हैं। आपको बता दें कि रैना चोटिल होने के कारण इस आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं। विराट कोहली इस सीजन में अभी ऑरेंज कैप के हकदार बन चुके हैं। उनके सबसे ज्यादा 201 रन हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।