फेसबुक पर सबसे लोकप्रिय और नंबर.1मुख्यमंत्री बने यूपी के सीएम योगी
(DELHI, DELHI) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फेसबुक पर देश के किसी भी मुख्यमंत्री से ज्यादा लोकप्रिय हैं। खुद फेसबुक ने अपने सर्वे में इस बात का खुलासा किया है। सीएम का फेसबुक सबसे ज्यादा देखे जाने वाला पेज बन गया है। इस पेज को रैंकिंग में नंबर एक स्थान मिला है। फेसबुक की ओर से जल्द दिल्ली में मुख्यमंत्री को अवार्ड ट्राफी दी जाएगी।
इस संबंध में मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए एक पत्र फेसबुक की ओर से भेजा गया है। मुख्यमंत्री की यह रैंकिंग पिछले एक साल की अवधि के सर्वे के आधार पर है। इसमें जनता की फेसबुक पर कुल प्रतिक्रियाएं शेयर व टिप्पणी को आधार बनाया गया। इससे साफ है कि सोशल मीडिया पर यूपी के मुख्यमंत्री को सबसे ज्यादा सर्च किया गया और उन्हें सबसे ज्यादा लाइक्स मिले। इस सर्वें में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया नंबर दो पर तथा गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी नंबर तीन पर हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।