IPL में फेल चल रहे युवी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान
(DELHI, DELHI) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम भले ही हिट हो रही हो लेकिन युवराज सिंह की बल्ले की खामोशी उनके फैन्स को बिल्कुल नहीं भा रही है। लगता है खुद युवी भी अपने प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। युवी ने अब इशारों में कहा है कि वो अगले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास पर फैसला लेंगे।

युवी ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया जहां उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास को लेकर कहा 'ये साल बीतने के बाद मैं अपने करियर को लेकर फैसला लूंगा। सबको ही एक समय के बाद फैसला करना होता है। मैंने 2000 में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना शुरू किया था। इस बात को अब 17-18 साल बीत चुके हैं। ऐसे में मैं 2019 के बाद करियर पर फैसला जरूर लूंगा।'

युवी 2019 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं लेकिन फिलहाल उनके प्रदर्शन से ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि वो वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बन पाएंगे। युवी को आईपीएल ऑक्शन में किंग्स इलेवन पंजाब ने बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।