इस बार लाल रंग में रंगी नहीं दिखीं प्रीति जिंटा PICS वायरल
(DELHI, DELHI) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। सोमवार को किंग्स इलेनव पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स को फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए मैच में चार रनों से हरा दिया।

इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की को-ओनर प्रीति जिंटा का कुछ बदला हुआ रूप नजर आया। प्रीति नई हेयरस्टाइल में दिखीं और इसके अलावा उन्होंने लाल टी-शर्ट नहीं पहन रखी थी। आईपीएल में ज्यादातर प्रीति अपनी टीम के रंग (लाल) में ही रंगी हुई नजर आती हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।