गंभीर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैं कप्तानी का दबाव नहीं झेल पा रहा था, इसलिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। यह मेरा अपना फैसला है। फ्रेंचाइजी का कोई दबाव मुझ पर नहीं है। मैंने अपने इस फैसले के बार में अपनी पत्नी से भी बात की थी।' दिल्ली ने गंभीर की कप्तानी में छह मैच खेले जिसमें से पांच में उसे हार मिली। गंभीर की कप्तानी तो फ्लॉप रही ही है। इसके अलावा उनकी बल्लेबाजी बेहद खराब रही है। गंभीर ने मौजूदा सीजन में अब तक (55, 15, 8, 3) का ही स्कोर किया है। बल्ले के अलावा वो कप्तानी में भी फ्लॉप ही रहे हैं। गौतम गंभीर की जगह युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर दिल्ली डेयरडेविल्स की कमान संभालेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।