(International)
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के नेताओं के बीच हुई ऐतिहासिक शिखर वार्ता के सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को हुई मीटिंग के बाद नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग-उन ने न्यूक्लियर टेस्ट साइट बंद करने का फैसला किया है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन से मुलाकात के दौरान, किम ने कहा कि वह अगले महीने यानी मई में देश की न्यूक्लियर टेस्ट साइट को बंद कर देंगे। यह घोषणा महत्वपूर्ण है क्योंकि कोरिया संकट की मुख्य वजह परमाणु कार्यक्रम रहा है। मून के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि शिखर वार्ता में किम जोंग उन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ होने वाली मीटिंग पर भी चर्चा की और कहा कि इससे ट्रंप को समझ में आ जाएगा कि वह ऐसे इंसान नहीं हैं जो अमेरिका की तरफ मिसाइल दागेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।