IPL2018 मे धौनी के छक्कों के आगे गेल भी फेल, एवरेज में विराट भी पिछड़े जानें चौंकाने वाले पांच आंकड़े
(DELHI, DELHI) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में महेंद्र सिंह धौनी ने धमाल मचा रखा है। छक्कों के मामले में क्रिस गेल धौनी से पीछे हैं जबकि बैटिंग एवरेज के मामले में विराट कोहली उनके मुकाबले काफी पीछे हैं। टॉप स्कोरर के मामले में धौनी टॉप पांच में शुमार हैं जबकि स्ट्राइक रेट के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।

इससे पहले 10 आईपीएल खेल चुके धौनी के बल्ले में जो धार दिखाई दे रही है, वो इससे पहले कभी नजर नहीं आई। फिनिशर की भूमिका निभाने वाले धौनी इस बार बैटिंग ऑर्डर में ऊपर आए और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए कुछ करिश्माई पारियां खेलीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।