मोदी ने कहा कि कांग्रेस हर चुनाव में गरीब, गरीब, गरीब करती है। कांग्रेस सिर्फ यही माला जपकर हमेशा से चुनाव जीतने की कोशिश करती रही है। कांग्रेस के लीडर जिन्हें हरा मिर्च-लाल मिर्च नहीं पता, आलू से सोने की बात करते हैं वे भी आज किसान की बातें कर रहे हैं।
तुमकुरु रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के चलते आज किसान परेशान है। अगर उन्होंने खेतों में पानी पहुंचाया होता तो आज सोना उगता। उन्हें 50 साल काम करने का मौका मिला। पीएम मोदी ने देवगौड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने देवगौड़ा के प्रति कभी भी आदर नहीं छोड़ा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।