कर्नाटक चुनाव  रैली में पीएम मोदी बोले नामदार को हटाएं कामदार को लाएं
(KARNATAKA, KARNATAKA) कर्नाटक का चुनाव प्रचार अब हमने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पीएम मोदी यहां ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। आज वे चार रैलियां कर रहे हैं। पहली रैली में बंगारपेट में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विदाई तय है। कांग्रेस 6 बीमारियों से ग्रसित है। मोदी ने कहा कि यह चुनाव किसी भी पार्टी की हार या जीत के लिए नहीं बल्कि आगामी 5 सालों में प्रदेश का विकास कैसे होगा इसके लिए है।पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नामदार, सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं और ये सोना भी विदेश वाला है। मोदी बोले कि इनको गरीबी का पता नहीं है जब हमने शौचालय बनाए तो उन्होंने कहा कि मोदी अमीरों के लिए काम करता है।

पीएम मोदी ने कहा कि मोदी को हटाने के लिए गठबंधन की मीटिंग चल रही है बड़े-बड़े दिग्गजों के पैर पकड़े जा रहे हैं। इन सारे दिग्गजों को अंधेरे में रखकर खुद पीएम घोषित कर देना गठबंधन में ही अविश्वास है। उन्होंने कहा कि नामदार को गठबंधन के साथी नेताओं पर भरोसा ना हो, जिसका अहंकार सातवें आसमान पर पहुंचा हो ऐसे आप 'नामदार' को क्या देश की जनता स्वीकार करेगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।