कर्नाटक चुनाव मे पीएम मोदी का संवाद SC/ST समुदाय के सबसे ज्यादा सांसद भाजपा के पास
(KARNATAKA, KARNATAKA) कर्नाटक चुनाव के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के जरिए एससी-एसटी ओबीसी और कर्नाटक स्लम मोर्चा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि एससी और एसटी समुदाय के सबसे ज्यादा सांसद भाजपा के पास हैं। ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधि भी भाजपा से जुड़े हैं।

बेंगलुरु के फ्लैट में वोटर आईडी कार्ड पकड़े जाने के मुद्दे पर पीएम ने कांग्रेस पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने इन दिनों कई कारनामे शुरू किए हैं कांग्रेस अब फेक वोटर आईडी कार्ड बना रही है। उन्होंन कहा कि कार्यकर्ता इन समुदायों के लोगों के घर जाएं और सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं।

पीएम मोदी बोले कि बीजेपी देश के हर वर्ग के लिए समर्पित पार्टी रही है हमारा लक्ष्य आखिरी छोर पर बैठे हुए व्यक्ति का कल्याण करना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में कई पंथ और जातियां हैं, लेकिन फिर भी हम एक होंगे। मोदी ने इस दौरान बाबा साहेब अंबेडकर ज्योतिराव फुले के द्वारा दलित समुदाय के लिए किए गए काम की बात की।

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि संत रविदास और कबीर ने समाज में समानता के लिए काफी बड़ा संदेश दिया है। संत रविदास ने जाति की तुलना केले के पत्तों से की थी जो कि एक अंतहीन व्यवस्था है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने बाबा साहेब के सम्मान के लिए काफी काम किया है हमने उनसे जुड़ी कई भूमियों को पंचशील की तरह बनाने का काम किया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।