कर्नाटक चुनाव मे राहुल का दावा- बीजेपी में है गंभीरता की कमी कांग्रेस ही जीतेगी
(KARNATAKA, KARNATAKA) कर्नाटक में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। ऐसे में सभी दलों के स्टार प्रचारकों की तरफ से धुआंधार चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोला है। राहुल ने कहा कि बीजेपी में गंभीरता की भारी कमी है।राहुल ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस ही जीतेगी। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक में चुनाव कैंपेन के दौरान उन्होंने यह के लोगों से काफी कुछ सीखा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वे मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

राहुल गांधी ने मोदी सरकार की तरफ से किए गए राफेल डील पर भी सवाल उठा दिया है। उन्होंने कहा कि इस डील में नियमों का पालन नहीं किया गया है बल्कि दोस्तों को खुश करने के लिए यह डील की गई। राहुल गाधी ने कहा कि पीएम ने यहां पर मुद्दों को भटकाने की पूरी कोशिश की। उन्होने कहा कि पीएम ने यहां के लिए कुछ भी नहीं किया। राहुल ने आगे कहा कि पीएम दलितों का मुद्दा क्यों नहीं उठात हैं। मोदी भ्रष्टाचार की बात करते हैं लेकिन येदियुरप्पा भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुका है। उन्होंने कहा कि रेड्डी ब्रदर्स ने यहां के लोगों का पैसा लूटा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।