कर्नाटक 2018 चुनाव मे  कांंग्रेस की सीटें घटी लेकिन बढ़ गया वोट प्रतिशत
(KARNATAKA, KARNATAKA) कनार्टक विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दक्षिण के गढ़ में सत्ता में वापसी होती दिख रही है जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी पार्टी कांग्रेस दूसरे और जेडीएस तीसरे स्थान पर है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार बीजेपी अब तक 5 सीटें जीत चुकी है जबकि 104 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने पांच साल पहले हुए चुनाव में 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

पिछले चुनाव में 122 सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत दर्ज कर ली है और 69 सीटों पर आगे चल रही है। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवेगौड़ा की जेडीएस 40 सीटों पर आगे है।राज्य में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 113 सीटों की जरूरत है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को सिद्धारमैया के नेतृत्व में 122 सीटें मिली थी और पार्टी को 36.76 प्रतिशत वोट मिला था। हालांकि इस बार कांग्रेस की सीटें भले ही घटते दिख रही हैं लेकिन उसका वोट प्रतिशत बढ़ गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।