राहुल-हार्दिक की खेलभावना ने जीता सबका दिल मैच के बाद किया ऐसा
(DELHI, DELHI) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में कई खिलाड़ी खेलभावना का शानदार परिचय दे चुके हैं, लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब के के.एल. राहुल और मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या ने जो कुछ भी किया वो किसी ने सोचा नहीं होगा। मैच के बाद दोनों ने अपनी-अपनी जर्सी उतारी और मैदान पर ही इसे बदल लिया।

यानी कि राहुल ने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहन ली और हार्दिक ने किंग्स इलेवन पंजाब की। इस वीडियो को इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक पेज पर शेयर किया गया है। फैन्स भी ये वीडियो और फोटो देखकर काफी खुश हैं और दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।