बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी ने कनार्टक में भारतीय जनता पार्टी बीजेपी सरकार के गठन को लोकतंत्र की हत्या और संविधान का उल्लंघन करार देते हुए शुक्रवार को पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
राजद के उपाध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी कनार्टक में भाजपा सरकार के गठन के खिलाफ राजधानी के गर्दनीबाग में धरना देगी। उन्होंने कहा कि धरने में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा पार्टी के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।
आरजेडी नेता ने कनार्टक में भाजपा सरकार के गठन में राज्यपाल की भूमिका पर प्रश्नचिह्न खड़ा करते हुए कहा कि पूरे प्रकरण में एसआर बोम्मई मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिये निर्णय को भी नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं होने के हालत में सबसे बड़े दल को आमंत्रित करने की बजाए चुनाव बाद हुए गठबंधन को तरजीह दी जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए पंद्रह दिन का समय देकर विधायकों की खरीद-फरोख्त के दरवाजे खोल दिये हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।