येदियुरप्पा ने वीवीपैट मशीन मामला मे गड़बड़ी की आशंका मे  मुख्य चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी
(KARNATAKA, KARNATAKA) कर्नाटक की सियासत में उठापटक के बाद अब नया मामला सामने आया है। कर्नाटक की विजयपुरा विधानसभा में वीवीपैट मशीन मिलने को लेकर कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने कर्नाटक चुनाव में गड़बड़ियों की आशंका जताई है।

येदियुरप्पा ने मुख्य चुनाव आयोग को लिखी अपनी चिट्ठी के बाद कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि चुनाव आयोग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पर उचित कदम उठाएंगे। दरअसल कर्नाटक की विजयपुरा विधानसभा में मानागुली गांव में एक शेड के भीतर कुछ वीवीपैट मशीने बरामद हुई थीं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।