कर्नाटक मे मुस्लिम संगठन ने कांग्रेस विधायक रोशन बेग को  डिप्टी सीएम बनाने की मांग
(KARNATAKA, KARNATAKA) एचडी कुमारस्वामी की सरकार की शुरुआत होने से एक दिन पहले ही मंत्री पद की मांग जोर पकड़ने लगी है। मुस्लिम संगठन की तरफ से मंगलवार को अल्पसंख्यक नेता को राज्य के उप-मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अल्पसंख्यक समूह के प्रतिनिधियों ने बेंगलुरू में कहा कि सात बार से कांग्रेस विधायक रोशन बेग या किसी अन्य मुस्लिम समुदाय के नेता को कर्नाटक बनने जा रही नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

अटकलबाजियों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनकी पार्टी की यह पहली प्राथमिकता थी कर्नाटक विधानसभा के लिए स्पीकर का चुनाव हो और उसके बाद विश्वासमत हो। जनता दल नेता कुमारस्वामी के शपथ लेने के 24 घंटे के अंदर उम्मीद है कि बहुमत साबित कर दिया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।