कर्नाटक में कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में क्षेत्रीय दलों ने कराया ताकत का प्रदर्शन
(KARNATAKA, KARNATAKA) चडी कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में एकजुट होकर विपक्षी दलों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। बुधवार को कार्यक्रम में शरीक होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विपक्ष के कई नेता बेंगलुरू पहुंचे।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू का एक साथ फोटो ट्वीट किया है।
बीजेपी के दोस्त से दुश्मन बने चंद्रबाबू नायडू ने कहा- हम अपनी एकजुटता दिखाना चाह रहे हैं। तेलुगू देशम पार्टी शपथग्रहण समारोह में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ शरीक होने के तैयार है।
क्षेत्रीय दलों पर जोर देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा- “किसी से डरने की जरूरत नहीं है। हम संपर्क में रहेंगे ताकि हम देश के विकास को लेकर काम कर सकें।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।