हिन्दुस्तान टाइम्स की ख़बर के मुताबिक प्रशासन और पुलिस की तरफ से फैसला लेने के बाद निमिष सरियम के खिलाफ बुधवार की शाम को केस दर्ज किया गया।
कोतवाली पुलिस स्टेशन के टाउन इंस्पेक्टर राजेश साहू ने बताया कि सरियम के खिलाफ सरकारी नौकरशाह के खिलाफ धमकी देना और अपमानजनक मैसेज भेजने के आरोप में भारतीय दंड संहिता और इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलोजी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। हालांकि उसे अभी गिरफ्तार करना बाकी है।
सरियम ने फेसबुक पेज पर मंगलवार को मैसेज पोस्ट करते हुए लिखा- अगर शशांक मिश्रा इस बात को सुनिश्चित नहीं करते हैं कि बैतूल के सांसद ज्योति ध्रुर्वे को जेल भेजा जाए और वास्तव में आदिवासी के अधिकारों उन्हें वापस दी जाए वे कलेक्टर के साथ ही खुद को भी एक महीने में खत्म कर देंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।