एनडीए सरकार के 4 साल पर सुरजेवाला बोले, विश्वासघात के सिवा कुछ नहीं मिला
(DELHI, DELHI) केन्द्र की सत्ताधारी एनडीए सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर जहां बीजेपी ने वादों पर खरी उतरनेवाली पार्टी करार देते हुए इस दौरान हुए कार्यों को गिनवाया तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने सीधा हमला बोला। एनडीए सरकार के चार वर्ष के मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी मतलब विश्वासघात है।

सुरजेवाला ने कहा कि इन चार वर्षों के दौरान जनता के साथ विश्वासघात हुआ है। उन्होंने कहा कि इस दौरान जनता को विश्वासघात के सिवा और कुछ नहीं मिला। सुरजेवाला ने कहा कि यह सरकार सिर्फ सूट बूट की सरकार है। इस मौके पर कांग्रेस ने 4 साल 40 सवाल पुस्तक भी तैयार की जिसे जारी किया गया।
गौरतलब है कि केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर कांग्रेस की तरफ से कई जगहों पर प्रदर्शन कर इसे विश्वासघात दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।