उपचुनाव कैराना और नूरपुर में कई EVM खराब सपा और रालोद ने भाजपा पर लगाया मशीनों से छेड़छाड़ का आरोप
(DELHI, DELHI) उत्तर प्रदेश के कैराना समेत पूरे देश में चार लोकसभा सीटों और 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। उत्तर प्रदेश के कैराना के अलावा महाराष्ट्र में भंडारा-गोंडिया और पालघर तथा नगालैंड संसदीय सीट पर मतदान चल रहा है। इसके अलावा कर्नाटक की दो विधानसभा सीटों आरआरनगर और जयानगर पर होने वाले चुनाव पर भी नज़र रहेगी इन सभी सीटों पर वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी वोटिंग के लिए पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों के चुनाव के नतीजे 31 मई को घोषित किए जाएंगे।

वहीं महाराष्ट्र में सभी बड़े दलों भाजपा, कांग्रेस, शिव सेना और एनसीपी ने लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सभी संसाधन झोंक दिए हैं क्योंकि इनके परिणाम पर ही सबका भविष्य तय होगा। उधर विधानसभा उपचुनाव महाराष्ट्र के पालस कडेगांव, यूपी के नूरपुर, बिहार के जोकीहाट, झारखंड के गोमिया और सिल्ली, केरल के चेंगानूर, मेघालय के आमपट्टी, पंजाब के शाहकोट, उत्तराखंड के थराली और पश्चिम बंगाल के महेशतला में भी वोटिंग हो रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।