संपर्क फॉर समर्थन मे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने माधुरी दीक्षित से मुलाकात की
(DELHI, DELHI) बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों को बताने के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित से मुलाकात की। यह मुलाकात माधुरी के जुहु स्थित निजी आवास पर हुई। संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत शाह आज गायिका लता मंगेशकर और उद्योगपति रतन टाटा से भी मुलाकात करेंगे। लता मंगेशकर और टाटा से भी उनके घर पर जाकर ही मुलाकात करेंगे।

अमित शाह आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि बीजेपी से नाराज चल रहे गठबंधन सहयोगी शिवसेना द्वारा पालघर संसदीय उपचुनाव में अलग प्रत्याशी उतारे जाने की पृष्ठभूमि में शाह और ठाकरे की यह भेंट ज्यादा महत्वपूर्ण हो गयी है। भगवा पार्टी का यह कदम अपनी नाराज सहयोगी तक पहुंचने का एक प्रयास है जो खुलकर उसके वरिष्ठ नेताओं की आलोचना करती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।