तेजस्वी ने महागठबंधन में आने का दिया प्रस्ताव कुशवाहा बोले मैं एनडीए के साथ कोई नाराजगी नहीं
(BIHAR, BIHAR) बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने एनडीए में सीटों को लेकर बयानबाजी के बीच रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन में शामिल होने का खुला ऑफर दिया है। तेजस्वी ने शुक्रवार को नई दिल्ली से लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि उपेंद्र कुशवाहा आना चाहते हैं तो महागठबंधन में विचार किया जाएगा।

महागठबंधन में कोई बड़ा छोटा नहीं सभी भाई-भाई हैं। उपेंद्र कुशवाहा मन बनाएं बात करें उसके बाद ही कुछ होगा। यादव ने कहा कि नीतीश कुमार सीनियर हो सकते हैं लेकिन वोट बैंक कुशवाहा के पास ज्यादा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एनडीए में रहेंगे तो हमें फायदा होगा। उपेंद्र कुशवाहा के लिए एनडीए में जगह नहीं है। वे भाजपा की विचारधारा के खिलाफ राजनीति करते हैं। एनडीए में जदयू व लोजपा सीटों के लिए दबाव बना रहे हैं लेकिन कुछ फायदा नहीं होने वाला।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।