जयनगर विधानसभा मतगणना मे कांग्रेस की सौम्या रेड्डी 10205 वोटों से आगे
(Bangalore, Bangalore) जयनगर विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू हो गयी। यहां पर 11 जून को मतदान हुआ था। कर्नाटक विधानसभा के लिये 12 मई को प्रदेश भर में चुनाव कराये गए थे। हालांकि बीजेपी प्रत्याशी बी एन विजयकुमार के निधन के बाद जयनगर में चुनाव स्थगित कर दिया गया था। विजयकुमार इस सीट से विधायक थे। जयनगर सीट पर 11 जून को हुये मतदान में करीब 55 प्रतिशत वोट पड़े थे।

इस सीट पर विजयकुमार के भाई भाजपा के बी एन प्रहलाद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामलिंगा रेड्डी की बेटी सौम्या रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है। चुनाव से पहले जनता दल (एस) ने पांच जून को अपने प्रत्याशी को मैदान से हटा लिया और अपने सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को समर्थन दिया। मतगणना केन्द्र के भीतर और आसपास पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।