जम्मू में राजनीतिक बवाल पर शिवसेना का BJP पर हमला देश चलाना बच्चों का खेल नहीं
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए शिवसेना ने आरोप लगाया कि अराजकता फैलाने के बाद भगवा दल जम्मू-कश्मीर में सत्ता से बाहर हो गया और उसने जो लालच दिखाया है उसके लिए इतिहास उसे कभी माफ नहीं करेगा। शिवसेना ने भाजपा के कदम की तुलना अंग्रजों के भारत छोड़कर जाने से करते हुए कहा कि जब भाजपा इस उत्तरी राज्य में आतंक और हिंसा पर लगाम नहीं लगा पाई तो उसने इसका ठीकरा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) पर फोड़ दिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि देश चलाना बच्चों का खेल नहीं है। जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन से भाजपा ने पिछले दिनों समर्थन वापस ले लिया था जिसके कारण महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद बुधवार को राज्य में राज्यपाल शासन लगा दिया गया। बीते एक दशक में यह चौथी बार था जब यहां राज्यपाल शासन लगाया गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।