ये संकल्प लेते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे घरों से बाहर निकल कर पार्टी के कार्यक्रमों का प्रचार करें। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार अजमेर दौरे पर आये सैनी का मार्बल नगरी किशनगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। किशनगढ़ टोल नाके पर विधायक भागीरथ चौधरी के नेतृत्व मे कार्यकतार्ओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
युवा मोर्चा की ओर से वाहन रैली के जरिए उन्हें समारोह स्थल लाया गया। उन्होंने कहा कि वह राज्य में आगामी चुनाव जीतने के बाद ही घर लौंटेंगे। उन्होंने कार्यकतार्ओं का भी आह्वान किया कि वे लोग घरों से निकलकर सरकार व पार्टी की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का काम पूरी शक्ति के साथ करें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।