दिल्ली सरकार VS एलजी ने कहा अरूण जेटली ने ब्लॉग पर लिखा- क्या है SC के फैसले का मतलब
(DELHI, DELHI) अधिकारों की जंग लेकर दिल्ली सरकार की अपील पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी और केन्द्र के बीच फिर से जंग शुरू हो गई है। गुरूवार को केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली ने ब्लॉग पर लिखते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में विस्तार से समझाते हुए अपना तर्क दिया है।

उन्होंने लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने कानून के मुताबिक 4 जुलाई 2018 को विधि संबंधी और कार्यपालिका संबंधी अधिकारों को लेकर केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली और उपराज्यपाल के दायरे को बताया है। इसमें तीन फैसले दिए गए। सबसे बड़ा फैसला प्रधान न्यायाधीश का था जिनसे दो जज सहमत थे। सैद्धांतिक तौर पर सभी पांच जजों की राय में थोड़ा सा ही अंतर था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।