राष्ट्रपति कोविंद ने चार लोगों को राज्यसभा के लिए मनोनित किया
(DELHI, DELHI) राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को नामांकित किया है। इनमें शास्त्रीय नृतक सोनल मानसिंह राजनीति के प्रोफेसर राकेश सिन्हा मशहूर मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा और किसान नेता राम शकल शामिल हैं। इन्हें राज्यसभा के सांसद सदस्य के तौर पर सचिन तेंदुलकर, रेखा सामाजिक कार्यकर्ता अनु आगा और वरिष्ठ वकील के. परासरन के रिटायर होने के बाद नामांकित किया गया है।

सोनल मानसिंह भरतनाट्यम की डांसर है। जबकि राकेश सिन्हा डीयू के राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर हैं। वह अक्सर टेलीविज़न डिबेट में आरएसएस विचारक के तौर पर अपना पक्ष रखते रहे हैं। जबकि, राम शकल दलितों के लिए काम करते हैं। तो वहीं रघुनाथ महापा विख्यात मूर्तिकार हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।