प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी बोले भोले बाबा जैसा भोलापन है बनारस की पहचान
(Varanasi, Varanasi) प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी पूर्वांचल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज सबसे पहले मोदी आजमगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। उसके बाद वह वाराणसी पहुंचे यहां भी उन्होंने कई योजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम ने वाराणसी में रैली संबोधित की जिसमें उन्होंने वाराणसी शहर की जमकर तारीफ की। पीएम ने कहा भोले बाबा जैसा भोलापन बनारस की पहचान है।

पीएम ने कहा न्यू इंडिया के लिए एक नए बनारस का निर्माण हो रहा है जिसकी आत्मा तो पुरातन ही होगी लेकिन काया नवीनतम। जिसमें आध्यात्म भी होगा और आधुनिकता भी। जहां के कण-कण में संस्कृति और संस्कार होंगे लेकिन व्यवस्थाएं स्मार्ट होंगी। बदलते हुए बनारस की ये तस्वीर अब चौतरफा दिखने लगी है।

पीएम ने कहा 'देश और दुनिया से भोले के जो भक्त यहां काशी आते हैं उनको असुविधा ना हो इसकी व्यवस्था की जा रही है। आस्था और सांस्कृतिक महत्व के जितने भी स्थान काशी में हैं उनको जोड़ने वाली दो दर्जन सड़कों को या तो सुधारा गया है या फिर नए सिरे से उनका निर्माण किया गया है। बनारस बदल गया है, सिर के ऊपर लटकने वाले बिजली के तार गायब हो गए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।