BJP युवा मोर्चा का शशि थरूर के दफ्तर पर हमलाथरूर का पाक दफ्तर का लगाया बोर्ड
(Thiruvananthapuram, Thiruvananthapuram) भारतीय जनता पार्टी के संस्था भारतीय युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस सांसद शशि थरूर के दफ्तर पर हमला कर दिया। दफ्तर को निशाना बनाते हुए उन्होंने उसके भीतर तोड़फोड़ की। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शशि थरूर के हाल में दिए गए 'हिंदू पाकिस्तान' के विरोध में इस घटना को अंजाम दिया है। इन कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के प्रवेश पर काला तेल फेंका और काले झंडे लगा दिए। इसके साथ ही पहले लगे हुए बोर्ड को उखाड़कर, उसकी जगह एक नया बोर्ड लगा दिया। इस बोर्ड पर 'थरूर का पाकिस्तान दफ्तर' लिखा हुआ है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

जब शशि थरूर के दफ्तर पर हमला किया गया, तब ना तो थरूर और ना ही कोई और वहां मौजूद था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी प्रदर्शनकारी वहां से भाग गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के समूह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।