राहुल गांधी का PM मोदी को खत महिला आरक्षण विधेयक करें पारित कांग्रेस देगी बिना शर्त समर्थन
(DELHI, DELHI) राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी संसद के आगामी मानसून सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पर बिना किसी शर्त के समर्थन करेगी। उन्होंने कहा हमारे पीएम कहते हैं कि वे महिला सशक्तिकरण के मसीहा हैं। अब उन्हें पार्टी की राजनीति से ऊपर उठकर बातचीत करनी चाहिए और संसद में महिला आरक्षण बिल को पास करना चाहिए। कांग्रेस उन्हें बिना शर्त समर्थन देंगी। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने इस मामले से संबंधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है।

राहुल गांधी का यह बयान उस वक्त आया है जब शनिवार को पीएम मोदी ने यूपी में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीन तलाक बिल में अवरोध पैदा करने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी ने रैली में पूछा था कि 'क्या कांग्रेस मुस्लिम पुरुषों की रैली है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।