मुस्लिम पार्टी विवाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया-मैं नफरत मिटाता हूं मैं कांग्रेस हूं
(DELHI, DELHI) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के विचार और सिद्धांत को सामने रखते हुए कहा है कि देश में नफरत घृणा और भय का माहौल खत्म कर जो धर्म जाति और विश्वास की दीवार से उठकर और सबके कल्याण के लिए काम करती है वही कांगेस पार्टी है।
राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट किया मैं पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के साथ हूं। शोषित उपेक्षित तथा सताए हुए लोगों के साथ। मेरे लिए उनका धर्म, जाति या विश्वास ज्यादा महत्व नहीं रखते। पीड़तिों का दुख दूर कर मैं उन्हें गले लगाता हूं। मैं घृणा और भय को मिटाता हूं। मैं सबसे प्यार करता हूं। मैं कांग्रेस हूं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।