मानसून सेशन अविश्वास प्रस्ताव के पीछे है पीएम मोदी अमित शाह की रणनीति
(DELHI, DELHI) लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की तरफ से नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव की इजाजत देने के फैसले ने कई लोगों को हैरानी में डाल दिया है। एक तरफ जहां अधिकतर नेता यह मानकर चल रहे थे कि बजट सेशन की तरह ही दोबारा केन्द्र सरकार विश्वासमत की इजाजत नहीं देगी और उसके बाद सदन में कोई भी काम नहीं हो पाएगा।

लेकिन, सरकार के रणनीतिकार ने कुछ और ही रणनीति अपनाई थी। हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सत्तधारी पार्टी के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पहले दिन ही अविश्वास प्रस्ताव की चुनौती को स्वीकार कर विपक्षियों को हैरान कर देना चाहते थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।