यूपी में महागठबंधन बीजेपी के लिए कोई चुनौती नहीं-शाह
(India) मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि विपक्ष से कैसे निपटना है, इसकी चिंता मुझ पर छोड़ दीजिए। शाह ने कहा कि आप मोदी-योगी सरकार की योजनाओं को नीचे तक लेकर जाइए। साथ ही बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में महागठबंधन पार्टी के लिए कोई चुनौती नहीं है। यूपी में बीजेपी की जमीन न दरके, इसके लिए शाह आक्रामक अभियान पर हैं। रविवार को यूपी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर जिला स्तर तक के संगठनात्मक प्रमुखों के सामने शाह ने यहां को लेकर उपज रही चिंताओं के समाधान की रूपरेखा रखी। शाह ने कहा, 'लोग पूछते हैं कि एसपी-बीएसपी एक हो गई तो क्या होगा। मैं कहता हूं कि यूपी में एसपी, बीएसपी, कांग्रेस सबको हम एक साथ हरा चुके हैं। जब 2017 में हम चुनाव लड़े थे तो दो लड़कों ने हाथ मिलाया था लेकिन हमने 300 से अधिक सीटें जीती। इस बार तीनों मिल जाएंगे तो भी हम 74 से कम सीटें नहीं जीतेंगे।'

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।