(DELHI, DELHI)
एशियाई खेल के तीसरे दिन की शुरुआत में भारत ने शूटिंग में गोल्ड सहित दो मेडल अपने नाम किए। 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सौरभ ने गोल्ड और अभिषेक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। जिसके बाद शूटिंग में ही संजीव राजपूत ने सिल्वर अपने नाम करके भारत की झोली में दिन का तीसरा पदक दिलाया। लेकिन रेसलिंग में भारत के लिए तीसरा दिन अच्छा नहीं रहा और अंत में दिव्या काकरान ने कांस्य जीता। वहीं सेपक टाकरा खेल में भारत को अबतक का पहला कांस्य पदक हासिल हुआ। एशियाई खेल के पहले दो दिन में भारत के खाते में 5 मेडल आए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।