एशियाई खेलों में कबड्डी में भारत को बड़ा झटका, ईरान ने 27-18 से हराया
(DELHI, DELHI) एशियाई खेलों में भारत के नाम 17 पदक हो चुके हैं। 15 साल के शूटर शार्दुल विहान ने डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत के पदकों की संख्या को 17 पर पहुंचा दिया है। वहीं कबड्डी में हमेशा गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम को इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलनी पडी़ है। गुरुवार को ईरान ने सेमीफाइनल मैच में भारत को 27-18 से हरा दिया। इसी के साथ पहली बार भारत कबड्डी में गोल्ड मेडल नहीं बल्कि ब्रॉन्ज लेकर लौटेगा।

टेनिस में अंकिता रैना सेमीफाइनल में कड़े संघर्ष के बाद हारकर बाहर हुईं और कांस्य पदक से उन्हें संतोष करना पड़ा। इसके अलावा टेनिस में प्रजनेश ने सेमीफाइनल में पहुंचर एक और मेडल पक्का कर दिया है। इससे पहले टेनिस में मेंस डबल्स में भारत का गोल्ड या सिल्वर मेडल भी पक्का हो गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।