(DELHI, DELHI)
एशियाई खेलों में छठे दिन की शुरुआत रोइंग में तीन मेडल्स के साथ हुई। इसमें से एक गोल्ड जबकि दो ब्रॉन्ज मेडल हैं। रोइंग मेंस क्वाडरूपल स्कल्स में भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता। दुष्यंत ने मेंस लाइटवेट सिंगल स्कल्स इवेंट में ये मेडल जीता। जबकि भारतीय टीम (रोहित कुमार और भगवान सिंह) ने मेंस लाइटवेट डबल स्कल्स इवेंट में भारत को रोइंग का दूसरा मेडल दिलाया। भारत के खाते में ये कुल 21वां मेडल है। छठे दिन भारत की नजर स्टार शूटर हिना सिद्धू और मनु भाकर के प्रदर्शन पर भी होगी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।