(DELHI, DELHI)
18वें एशियन गेम्स का आज 9वां दिन है। धरुन अय्यासामी ने 400 मीटर बाधा दौड़ में 48.96 सेकेंड के साथ भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। इसी स्पर्धा में संतोष कुमार 49.66 सेकेंड का समय निकालकर 5वें स्थान पर रहे। इससे पहले भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु विमेंस सिंगल्स के फाइनल में पहुंच गईं। सिंधू ने सेमीफाइनल में जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 15-21, 21-10 से हराया। फाइनल में सिंधु का मुकाबला विश्व की नंबर एक खिलाड़ी चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग से होगा। वहीं साइना नेहवाल को सेमीफाइनल मुकाबले में ताइ जू यिंग के खिलाफ 17-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि साइना ने हार के बावजूद एशियाड में भारत के लिए बैडमिंटन के एकल स्पर्धा में 36 साल से चले आ रहे सूखे को खत्म करते हुए कांस्य पदक जीता।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।