विराट कोहली को दिया आराम रोहित शर्मा को मिली टीम इंडिया की कमान
(DELHI, DELHI) बीसीसीआई ने एशिया कप 2018 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। विराट कोहली को आराम दिया गया है और उनकी अनुपस्थिति में रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है। शिखर धवन को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यो-यो टेस्ट में फेल होने के कारण इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली लिमिटेड ओवर्स टीम से बाहर होने वाले अंबाती रायुडू की टीम में वापसी हुई है। वहीं चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज केदार जाधव भी टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं।

आॅस्ट्रेलिया दौरे पर गई इंडिया ए टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले मनीष पाण्डेय को भी एशिया कप की टीम में स्थान दिया गया है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धौनी और दिनेश कार्तिक को सौंपी गई है। अक्षर पटेल भी टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। अन्य बल्लेबाजों में केएल राहुल को टीम में शामिल किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।