इस दौरान माल्या ने कहा कि 'मैंने मामले के पूरी तरीके से सेटलमेंट के लिए कर्नाटक कोर्ट में अपील की है और मुझे उम्मीद है कि माननीय जज इसको ध्यान में रखते हुए मेरे पक्ष में फैसला सुनाएंगे। सभी का हिसाब चुकता कर दूंगा और मुझे लगता है यही अहम मकसद है।'' माल्या के वकील ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि माल्या या किंगफिशर ने बुरे इरादे से बैंक ऋण के लिए आवेदन किया। बता दें कि माल्या पर भारत में करीब 9000 करोड़ रूपये के धोखाधड़ी का आरोप है। 62 साल के माल्या किंगफिशर एयरलाइन के प्रमुख हैं और पिछले साल अप्रैल में जारी प्रत्यर्पण वारंट के बाद से जमानत पर है। भारत सरकार की तरफ से क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने जिरह की थी और वीडियो को अदालत में जमा करने के लिए रजामंदी जताई थी। वीडियो अदालत में जमा कर दिया गया, जिसके बाद आज कोर्ट की कार्यवाही की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।