(India)
पिछले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की अगुआई में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के शिल्पी के तौर पर चर्चित हुए मशहूर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने जेडीयू का दामन थाम लिया है। पटना में रविवार को जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने पीके को पार्टी की सदस्यता दिलाई। 2014 के आम चुनाव में पीके नरेंद्र मोदी के खास सिपहसालार थे और केंद्र में 3 दशकों बाद बीजेपी के रूप में किसी एक पार्टी को बहुमत के पीछे पीके की अहम भूमिका मानी जाती है। 2014 के बाद सियासी गलियारों में वह तेजी से चर्चित हुए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।