मध्यप्रदेश में राहुल गांधी बोले हम सत्ता में आए तो चीनियों के हाथ में होगा "मेड इन भोपाल" मोबाइल
(MADHYAPRADESH, MADHYAPRADESH) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो चीन के लोगों के हाथ में 'मेड इन इंडिया' का मोबाइल सेट होगा।

भाषा के अनुसार राहुल ने यहां भेल दशहरा मैदान में आयोजित कार्यकर्ता संवाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा 'आपके हाथ में जो मोबाइल है वह 'मेड इन चाइना' है। यदि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो हम 'मेड इन भोपाल' और 'मेड इन मध्यप्रदेश' मोबाइल बनाएंगे।

उन्होंने कहा, 'जब चाइना के युवा अपने मोबाइल देखें, तो 'मेड इन भोपाल', 'मेड इन इंडिया' देखें राहुल ने कहा कि यह काम मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं दिग्गज पार्टी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ही कर सकते हैं भाजपा नहीं। हम यह काम करके दिखाएंगे।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का युवा रोजगार चाहता है काम करना चाहता है। मध्यप्रदेश के युवाओं में शक्ति है ज्ञान है और ताकत है। लेकिन बेरोजगार हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।